Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में 24 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पंहुचा पारा…इस दिन से मिलेगा सर्दी से रहत

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हिमालय की सर्द हवा के कारण पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां के विभिन्न शहरों का तापमान गिर कर सामान्य से नीचे चला आया है। सभी शहरों का तापमान 9.0 डिग्री के करीब या इससे नीचे है। बर्फीली हवा का झारखंड आना अभी जारी है। अगले तीन दिनों तक ठंड मेें बदलाव के अनुमान नहीं हैं। सर्दी और बढ़ सकती है। राज्य में 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल छाएंगे।17 को राज्य में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान मैकलुस्कीगंज का 3.5 डिग्री रहा। कांके में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड हुआ। राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में शीतलहर जैसी स्थिति रही। गुमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री था जबकि चतरा का 4.1, गढ़वा का 5.4, खूंटी का 4.4 डिग्री, लातेहार का 4.9 डिग्री और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर समेत अन्य शहरों का 9.0 डिग्री के करीब आ चुका है।

रांची का न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे हैं। संताल परगना और उत्तरीछोटानापुर प्रमंडल के जिलों का तापमान भी 9.0 के करीब या इससे कम रहा। हजारीबाग का 8.1, धनबाद 6.3 और पाकुड़ का न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 16 के बाद देश के पश्चिमोत्तर भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके प्रभाव से 16 की रात से आसमान में बादल छाएंगे और 17 को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव से बर्फीली हवा का रुख प्रभावित होगा और दक्षिणी हवा के प्रवेश से न्यूनतम के पारे में वृद्धि होगी। इससे रात की कनकनी में कमी आएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator