Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

याद किए गए वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : 26 फरवरी 2014 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे मे  शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर किया गया नमन। मौके पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन ,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्यगण एवं नागरिक परिवेश से लोग शहीद मनोरंजन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य है जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी।पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया। इस अवसर  पर भारत माता की जय एवं शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे के नारे से वातावरण गूँजमय हो गया । उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य  की टोली संध्या 5:30 बजे वीर के निवास स्थान पर पहुंची एवं शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

बिमल के ओझ के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी श्रद्धांजलि झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को अर्पित की। इस अवसर पर पेट्टी ऑफिसर वरुण कुमार,  नवीन कु सिन्हा, विनय यादव ,एस के सिंह ,संजय सिंह, निर्मल कुमार बिमल कुमार ओझरा विनय कुमार,नवीन के सिन्हा ,एसके सिंह,विष्णु देव प्रसाद,बिमल ओझा संजीव कुमार, सुशील कुमार सिंह दिनेश कुमार सिंह एक  कुमार श्रीवास्तव ।वीर शहीद मनोरंजन के माता-पिता,सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator