Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव की धूम रही

By admin

Published :

Follow
श्रीनाथ विश्वविद्यालय
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आदित्यपुर के श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे सभी विभागों के विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक सम्मिलित हुए । और रंग गुलाल उड़ा कर  उद्घाटन किया गया। साथ ही इस पुरे समारोह में युअओं की धूम रही रंगो से रंगे चेहरे  डीजे की धूम पर जमकर थिरके।

यह भी पढ़े : जुगसलाई में होने जा रहा है रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आपको बतादे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  सुखदेव महतो ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हर्षोल्लास और उमंग का त्योहार है और इसे पूरे पारंपरिक तरीके से मनाना  चाहिए । श्रीनाथ विश्वविद्यालय  के कुलपति एस एन सिंह ने समारोह में उपस्थित लोगों से कहा की होली में आप अपने अंदर के बैर वैमनस्य को दूर कर आपस मे भाईचारा बना कर रखे , तभी आप होली का पूरा आनंद उठा पाएंगे।

 इस रंगोत्सव समारोह में प्रबंधन की ओर से अनीता महतो , मोमिता महतो,  कुलपति डा एस एन सिंह, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,  सहायक प्राध्यापक एव विद्यार्थी उपस्थित थे।  इस समारोह के सफल संचालन मे डीन एडमिनिस्ट्रेशन  जे राजेश  एव एचआर  रविकांत की भूमिका उल्लेखनीय रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator