---Advertisement---

हाथी के चपेट मे आऐ एक महिला की मौत

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के गुवली ग्रामपंचायत के नोवागाँव दलक साही की एक महिला की मौत हाथी के हमलै से हो गई। मृतक की पहचान सुमी मुंडा पति चामर मुंडा उम्र लगभग 45 के रुप मे हुई . प्राप्त सुचना अनुसार नोवागाँव दलक साही की रहने वाली एक महिला सुमी मुंडा बीते गुरुवार के दिन के 10बजे के आसपास मे अपने दो पड़ोसी के साथ पास के जंगल मे पत्ते ,दातुन इकट्ठा करने गयी हुई थी।जंगल मे सामने से अचानक हाथी आ गया।हाथी को देखकर सभी भाग खड़े हुए.सुमी मुंडा के साथ जंगल गए पड़ोसी भागने मे कामयाब हो गई।

परंतु सुमी मुंडा भागने मे सफल नही हो पाई और हाथी के चपेट मे आ गई।हाथी के हमले से पैरो से कुचले जानै के कारण उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.सूचना पाकर रूगुडीह थाना पुलिस अधिकारी, एवं वन विभाग अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।एवं घटने की जाँच मे जूट गए।ऐसे भी केंदुझर एवं बाँडर क्षेत्र सुंदरगंड जिला के आसपास के जंगल निकट ग्राम मे हाथी हमले की घटना बराबर घटित हो जाती है।हाथी खेते मे लगे फसल को खा जाते है।घरो को तोड़ने के साथ साथ मानवो पर जानलेवा हमला करते है।एक पूर्व गुवाली पंचायत क्षेत्र के केंदूडीह मे भी हाथी हमले से एक की मौत हुई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---