चोर चुस्त प्रशासन सुस्त, चोरो के उत्पाद से आतंकित बोलानी क्षेत्रवासी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी मे इन दिनो चोरो का आतंक चरमसीमा पर है।आऐ दिन चोरो द्वारा भयमुक्त होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, और स्थानीय पुलिस प्रशासन हाथ मलते रह जाती है। बीते गुरुवार की रात्रि मे चोरो ने गुरुद्वारा मार्केट मे गुरुदेव सिंह के जेनरल स्टोर दूकान का ताला तोड़कर हाजारों रूपये के नास्ते आइटम (कुरकुरे, चिप्स, मिक्सर) के साथ साथ गुटखा चोरी कर ले गए।

शुक्रवार दिन को दोपहर के समय डबलू टाईप कालोनी क्षेत्र मै एक सेल कर्मचारी धर्मेंद्र पाठक के क्वाटर मे दिन के समय पीछे से ताला तोड़कर घर मे घुसकर हजारों रुपये के समानो के साथ साथ नगद रुपये लेकर चंपट हो गए।सुचना मुताबिक धर्मेंद्र पाठक द्वितीय पाली डयूटी गए हुए थे। रात्रि डयूटी से वापस आने के बाद घर मे प्रवेश करने के बाद घरो का नाजारा देख चोरी की घटना की जानकारी हुई।ज्ञात हो कि कुछ दिनो पूर्व शांतिनगर के साई मंदिर एवं गोपबंधू चौक निकट नास्ते के दुकानो मे ताले तोड़कर चोरो नै चोरी की घटना को अंजाम दिया।दिन प्रतिदिन बोलानी मे हो घट रही चोरी की घटना वाले क्षेत्र बोलानी पुलिस थाने से मात्र कुछ ही दुरी पर है।चोर पुलिस प्रशासन के पेट्रोलिंग व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर घटना को अंजाम देते आ रहे है।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट