---Advertisement---

आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बीएड की छात्रा कविता ने रविन्द्र संगीत पर एक मोहक नृत्य प्रस्तुत किया ।\

कुलाधिपति सुखदेव महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने महापुरुषों के जीवन मूल्यों को समझना चाहिए और उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास भी करना चाहिए। आगे उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि टैगोर के साहित्य को हम एक धरोहर कह सकते है क्योंकि उनके साहित्य से आप जीवन जीने की कला सीखते है ।

प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि ने टैगोर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें टैगोर के शिक्षा दर्शन और जीवन दर्शन को अपनाने का प्रयास करना चाहिए और टैगोर के शैक्षिक सुझावो को अपनाना चाहिए ।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा यज्ञसेनी और जया ने किया। इस अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभी विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---