बीजू जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता ने भाजपा मे सदस्यता ग्रहण कर किया घर वापसी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप क्षेत्र के रहनेवाले महाजन चौधरी एवं राजेश मुंडा बीते गुरूवार को बोलानी स्थित भाजपा के भद्राशाही मंडल कार्यालय मे भाजपा मे पुनः घर वापसी किया।महाजन चौधरी किसी परिचय के मुहताज नही है।बोलानी एवं आसपास क्षेत्रो मे उनका एक अलग सम्मान एवं पहचान है। ज्ञात हो कि महाजन चौधरी भाजपा मे कही वर्षो से जुड़कर पार्टी हित मे कार्य करते आ रहे थे। परंतु ओडिशा पंचायत स्तरीय चुनाव के समय वे भाजपा को छोड़कर बीजू जनता दल मे चले गए थे।

महाजन चौधरी एवं राजेश मुंडा के भाजपा मे घर वापसी से बालागोड़ा पंचायत, बोलानी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रो मे आगामी चुनाव मे भाजपा को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचना तह हो गया।महाजन चौधरी के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश एवं उमंग दोगुना बढ़ गया। भाजपा मे घर वापसी कर रहे इन दो कार्यकर्ताओ का भाजपा के भद्राशाही मंडल के अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देते हुए अंगवस्त्र प्रदान किया।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर भद्राशाही मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत जैना, बंसत गिरी,माना माँझी,रवि नंदा,गोरांग मुंडा सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट