September 21, 2024 12:59 am

केरल में पंहुचा मानसून, झारखण्ड 14 जून पहुचने की उम्मीद

सोशल संवाद/डेस्क : देश के 7 राज्यों में गुरुवार (30 मई) को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है।

झारखण्ड में 14 जून तक पहुचने की उम्मीद है. दिल्ली में मानसून 27 जून तक आएगा।
इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।
इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिनों की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी