लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती:डेढ़ महीने में तीसरी बार तबीयत बिगड़ी; न्यूरोलॉजिस्ट की निगरानी में इलाज हो रहा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले 26 जून को AIIMS दिल्ली में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की निगरानी में उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई थी। करीब एक हफ्ते बाद रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक दिन बाद ही वे घर आ गए थे।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---