सिलफोड़ी में 5 वर्षों से संचालित हॉट मिक्स प्लांट (डामर प्लांट) अवैध, RTI से हुआ खुलासा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सिलफोड़ी में 5 वर्षों से संचालित हॉट मिक्स प्लांट (डामर प्लांट) अवैध

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर( रिपोर्ट – दीपक महतो ) : बिना वैध दस्तावेज या भंडारण की अनुमति के चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी में 5 वर्षों से हॉट मिक्स प्लांट (डामर प्लांट) का संचालन सुरेश कुमार साव कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है।

क्या है मामला-

आरटीआई एक्टिविस्ट बसंत महतो ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत आवेदन करके उक्त स्थल का जिक्र करते हुए हॉट मिक्स प्लांट के संचालन के लिए निर्धारित दस्तावेजों की मांग की थी। जवाब में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ राजमार्ग अंतर्गत सिलफोड़ी में जलवे देवी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के नजदीक स्थित हॉट मिक्स प्लांट के संदर्भ में सूचित करते हुए लिखा कि कार्यालय दस्तावेज में उपलब्ध जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट (डामर प्लांट) का कोई इकाई संचालित नहीं है और न ही पर्षद में कोई आवेदन समर्पित किया गया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यह भी पढ़े : 2 सितंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से प्राप्त जानकारी से स्पष्ट है कि यह प्लांट संचालन की अनुमति, पर्यावरण विभाग की अनुमति, खनिज विभाग से भंडारण से संबंधित अनुमति लिए बगैर बिना वैध दस्तावेज (सीटीओ, सीटीई, स्टॉक लाइसेंस आदि) के पिछले 5 वर्षों से संचालित है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्धारित स्थल निर्धारण संबंधी मापदंडों को ताक पर रखकर राजमार्ग व विद्यालय के नजदीक प्लांट का संचालन वर्षों से जारी है।

इससे विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। न तो परिधि के किनारे हरित पट्टी है और न ही परिधि पर जीआई सीटों की न्यूनतम 6 मीटर ऊंची दीवार। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों का उस राजमार्ग पर आना-जाना लगा रहता है परंतु अब तक इसे न ही सील किया गया और न ही इसकी जांच हुई। इससे उनकी प्लांट के अवैध संचालन में संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मांग-

आरटीआई एक्टिविस्ट बसंत महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छापेमार कार्रवाई एवं जांचोपरांत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही खनिज विभाग व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से इसे सील करने की मांग की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट