ट्रैफिक जाम में फंसे जज साहब, DGP को कोर्ट में बुलाकर लगाई फटकार, कहा फेल है विधि ब्यवस्था

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
ट्रैफिक जाम में फंसे जज साहब

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राँची : 23 अगस्त को भाजयुमो की रैली के दौरान सिटिंग जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी कांके रोड में जाम में फंस गये थे। इस बात को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। स्वतः संज्ञान लेते हुए जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने डीजीपी, डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक एसपी को तलब किया था। जिसके बाद सभी अधिकारी सशरीर कोर्ट में हाजिर हुए।अदालत ने संज्ञान लेते हुए मामले को एक्टिंग चीफ जस्टिस के पास विस्तृत सुनवाई के लिए भेज दिया। हालांकि अदालत में सशरीर उपस्थित डीजीपी ने कहा है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी। व्यवस्था में कुछ चूक हुई है। अब ऐसा नहीं होगा।

यह भी पढ़े : विज्ञापनों से जुड़े केंद्र के आदेश पर SC की रोक:सरकार ने आयुर्वेदिक-यूनानी दवाओं को नियम 170 से छूट दी थी; यह भ्रामक विज्ञापन रोकता है

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जस्टिस द्विवेदी की अदालत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि जब हाइकोर्ट के सिटिंग जज सीएम आवास के पास जाम में फंस रहे हैं, उन्हें निर्धारित स्थल पर पहुंचने में कई घंटे का समय लग रहा है, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी, यह समझा जा सकता है। कहा कि कांके रोड में किसी तरह कोई प्रदर्शन नहीं था। इसके बाद भी वहां 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की घटना से ऐसा लगता है कि विधि-व्यवस्था फेल है। यह गंभीर मामला है। हाइकोर्ट के सिटिंग जज सुरक्षित नहीं है। लगता है सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ मंत्रियों व राजनीतिज्ञों के लिए है। जब हाइकोर्ट का एक सिटिंग जज सुरक्षित नहीं है, तो दूसरे कोर्ट का भी न्यायाधीश सुरक्षित नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---