Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अंतिम सांस ले रहे झारखंड भाजपा को ऑक्सीजन देने आ रहे हैं मोदी : सुधीर कुमार पप्पू

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सुधीर कुमार पप्पू (2) (1)
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अंतिम सांस ले रही है अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन देने आ रहे हैं। मृत सैय्या पर पड़े भाजपा को अब ऑक्सीजन भी काम नहीं करेगा। झारखंड भाजपा में कोई ऐसा नेता नहीं है जो डूबती नाव को पार करवा दे। दूसरे दलों से नेताओं को लाकर इज्जत बचाना चाहती है भाजपा। कहने के लिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, परंतु दूसरे दलों से नेताओं को लाया जा रहा है और उसे मुख्यमंत्री और कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा रहा है यही हालत हो गई है भाजपा की। कोल्हान प्रमंडल में 14 विधानसभा क्षेत्र है हैरत है कि भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है।

यह भी पढ़े : भुइयाडीह 150 घर तोड़े जाने मामले पर 20 अक्टूबर से सुनवाई से पहले DC व सचिव दायर करे शपथ : सरयू राय

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कहीं है । उन्होंने कहा, पहले से भाजपा में जो कथित तौर पर कद्दावर नेता है वह पार्टी नेतृत्व की नजर में कोई काम के नहीं है अब भाजपा नेतृत्व की नजर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस नेताओं के ऊपर लगी हुई है ताकि उन्हें भाजपा में लाकर कुछ सीटे जीती जा सके। निराशा और हताश भाजपा नेता झारखंड में कमजोर महसूस कर रहे हैं। डूबते को तिनका सहारा इसीलिए झामुमो नेता चंपई सोरेन के ऊपर दांव खेलना चाहती है। परंतु भाजपा का सभी प्रयास बिफल होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator