सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 1 दिसंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में दोपहर 3 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
यह भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने ली प्रस्तावना की शपथ
विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बैठक में राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के सामने रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कैबिनेट के फैसलों पर रहेगी नजर
पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फैसले शामिल थे। अब 1 दिसंबर की बैठक में होने वाले फैसलों को लेकर राज्य के कर्मचारियों और आम लोगों की नजरें टिकी हैं।
फिलहाल 1 दिसंबर की बैठक का एजेंडा जारी नहीं हुआ है। इसलिए किन योजनाओं या प्रस्तावों पर फैसला होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।











