---Advertisement---

पहले केजरीवाल सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस की नौकरी से खिलवाड़ किया और अब मार्लेना सरकार वॉलंटियरस के जीवन से खिलवाड़ कर रही है – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल समझ लें अब अगले 90 दिन वह जितनी मर्जी ब्यानबाज़ी कर लें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह दुर्भाग्यपूर्ण है की उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के स्पष्ट आदेश के बाद भी मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना सरकार ने 1 नवम्बर से सिविल डिफेंस वॉलंटियरस जो अक्टूबर 2023 तक बस मार्शल के रूप में काम करते थे को ड्यूटी पर बहाल नही किया और आज 11 नवम्बर से ड्यूटी देने का वादा भी पूरा नही किया है।

यह भी पढ़े : जनसम्पर्क अभियान के दौरान एक बच्ची ने दिया अपना गुल्लक, भावुक हुए डा.अजय

सचदेवा ने कहा है की आज जब  मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना आई तो हमे लगा की सरकार अपने वादे अनुसार आज से वॉलंटियरस को 4 माह की ड्यूटी दे देगी और साथ ही उन्हे नियमित करने के लिए कमेटी बननाने की घोषणा करेगी पर दुखद है की आज भी मुख्य मंत्री ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को ड्यूटी नही दी बल्कि केवल राजनीतिक दोषारोपण आलाप किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की पहले केजरीवाल सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस की नौकरी से खिलवाड़ किया और अब मार्लेना सरकार वॉलंटियरस के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह आश्चर्यजनक है की आज भी आतिशी मार्लेना ने बजाए उपराज्यपाल का पालन कर वॉलंटियरस को प्रदूषण उन्मूलन ड्यूटी जिसकी प्रशासनिक एवं बजट स्वीकृति है पर लगवाने में शीघ्रता करने की जगह उन्हे पुनः बस मार्शल लगाने की फाइल का मुद्दा उठा दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को भर्ती करके बस मार्शल लगाते हुए केजरीवाल सरकार ने प्रशासनिक नियम पूरे नही किए थे और उसी के परिणामस्वरूप खुद अरविंद केजरीवाल को इनकी 31 अक्तूबर 2023 से बर्खास्तगी के आदेश जारी करने पड़े थे और आज फिर उसी बस मार्शल नियुक्ती के सपने को वॉलंटियरस को दिखा आतिशी मार्लेना ने उन्हे उपराज्यपाल के नियुक्ति आदेश के बावजूद गत 11 दिन से उनको बेरोजगार बना रखा है।

दिल्ली भाजपा मांग करती है की आतिशी मार्लेना सरकार वॉलंटियरस से बात कर उन्हे पहले अस्थाई नियुक्ति दे और फिर तुरंत इनको स्थाई नियुक्ति की फा

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---