Dr Abhishek Child Care

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने किया नमन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाया संविधान दिवस
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली गई। वहीं, भाजपा नेताओं ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़े : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीसरी बार बने अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह, जानिए कौन-कौन बने पदाधिकारी, क्या हुआ बदलाव ?

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। 

इस अवसर पर नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, रेणु शर्मा, बिनोद कुमार सिंह, नीलू मछुआ, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रबिन्द्र सिसोदिया, श्वेता कुमारी, अनिमेष सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator