---Advertisement---

JAC Board Exam 2025 Date: झारखंड बोर्ड ने जारी की डेटशीट, जाने कब से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
JAC Board Exam 2025 Date: झारखंड बोर्ड ने जारी की डेटशीट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) ने 2025 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। साथ ही 3 मार्च को पेपर समाप्त होंगे। डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई है इस कारण से छात्र-छात्राओं को इस साल के लिए परीक्षा की तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल सकेगा। बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में मैट्रिक और दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षाएं होंगी।

यह भी पढ़े : बदलते मौसम में कफ से है परेशान , अपनाए ये घरेलू उपाय

10वीं कक्षा की परीक्षा:
10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2025 से शुरू होगी और यह 3 मार्च 2025 तक चलेगी। परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।

12वीं कक्षा की परीक्षा:
12वीं की बोर्ड परीक्षा भी 17 फरवरी 2025 से शुरू होगी, और इसकी समाप्ति 5 मार्च 2025 को होगी। इस दौरान, विज्ञान, कला और वाणिज्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

जारी टाइम टेबल के अनुसार 11 फरवरी 2025 से मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक चलेगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के पहले दिन वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं होगी। वहीं अंतिम दिन 10वीं में गणित और 12वीं में मनोविज्ञान व कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं होंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 जनवरी को जारी किया जाएगा। वहीं 12वीं एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र 28 जनवरी को जारी किया जाएगा।

डेटशीट  डाउनलोड करने की प्रक्रिया

डेटशीट को डाउनलोड और चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Notices” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर दिए गए डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें और इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---