Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं, जो खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं, कि वे किसी वकील से कानूनी सलाह लें – वीरेंद्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसमें उन्होंने खुद को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और कहा कि रमेश बिधूड़ी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है। भाजपा का मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके सूत्र नही भाजपा पार्टी के विधायक एवं राष्ट्रीय नेतृत्व मिल कर करेंगे।

यह भी पढ़े : केजरीवाल के मुख्य मंत्री बनने की कल्पना भारत की न्यायिक व्यवस्था का अपमान करता है जिसने केजरीवाल के मुख्य मंत्री के रूप में काम करने पर रोक लगाई है – कमलजीत सहरावत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वे दिल्ली का चुनाव भाजपा से हार रहे हैं और इसीलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि बिधूड़ी हमारे मुख्यमंत्री पद के चेहरा हो सकते हैं। लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं, जो खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं, कि वे किसी वकील से कानूनी सलाह लें और समझें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते वे कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। हमारी पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक है, जिसमें निर्वाचित विधायक ही अपने नेता का चुनाव करते हैं और वही नेता मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator