जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में नौ कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में नौ कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में नौ कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस पवित्र यज्ञ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : 13 ओर 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन

Sunrise Enclave

यज्ञ के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र वातावरण में धार्मिक आस्था को अनुभव किया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा जी और कृष्ण शर्मा काली ने संत श्री सुंदर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

संत श्री सुंदर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

यह यज्ञ समाज में शांति, समृद्धि, और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। मौके पर मुख्य रूप से शंभूनाथ सिंह, सुधीर सिंह, बॉबी सिंह, रवींद्र पांडे जी सहित ने उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट