Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग की बैठक, अभियान को प्रभावी बनाने पर बनी रणनीति

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से पूर्णिमा साहू ने की बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई। एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़े : सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संसदीय क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का एक प्रमुख अवसर है। हमें अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ इस लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बस्ती क्षेत्र और मोहल्ले में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी से जोड़कर और प्राथमिक सदस्य बनाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा के सदस्यगण मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator