भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिए दिशा-निर्देश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिए दिशा-निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, सह प्रभारी अतुल गर्ग, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं संगठन महामंत्री पवन राणा ने आज सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ छोटी बैठकें की।

यह भी पढ़े : सिद्धार्थ प्रकाश (पत्रकार, सोशल संवाद) और डॉ. अजय कुमार (चेयरमैन, फॉक्स पेट्रोलियम ग्रुप) के बीच विशेष चर्चा

Sunrise Enclave

संसदीय क्रमवार तय बैठकों में लगभग सभी सांसदों ने भी अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ भाग लिया। वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को उचित संगठनात्मक एवं प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत कार्य करने के दिशा-निर्देश देने के साथ ही कहा की सभी विधायक अपनी कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रखें।

बैठकों में नेताओं ने विधायकों का ध्यान कल शाम के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय संदेश की ओर आकृष्ट किया और कहा की हमे बिना समय खोये प्रधान मंत्री के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट