विपासना से ज्यादा अरविंद केजरीवाल को पश्चाताप एवं दिल्ली की जनता से माफी मांगने की जरूरत है -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल को पश्चाताप एवं दिल्ली की जनता से माफी मांगने की जरूरत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल एवं राहुल गांधी दो अनूठे राजनीतिज्ञ हैं जो जनता के किसी काम आयें ना आयें जनता के पैसे से खुद का वार्षिक शरीरिक रखरखाव एवं मनोरंजन खूब करते हैं।

यह भी पढ़े : चांदनी चौक नागरिक मंच ने खारी बावली क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण एवं जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को पत्र लिखकर निरिक्षण दौरा करने का अनुरोध किया

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है जहां केजरीवाल हर साल विपासना के नाम पर हफ्ता दस दिन की गुप्त छुट्टी मनाते हैं वहीं देश एवं कांग्रेस पार्टी की चिंता छोड़कर राहुल गांधी साल में दो बार गोपनीय विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की ऐसा लगता था की दिल्ली चुनाव में पार्टी एवं निजी बड़ी हार के बाद केजरीवाल सबक लेंगे और वापस आम आदमी बने ना बने पर बनने का दिखावा तो जरूर करेंगे।

सचदेवा ने कहा है की दुर्भाग्यपूर्ण है की अरविंद केजरीवाल ने हार से कोई सबक नही लिया है और अपने नज़दीकी पत्रकारों से पंजाब में विपासना पर जाने की सोशल मीडिया पोस्ट डलवा रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल किसी विपासना पर नही जा रहे हैं, वह दिल्ली में के बाद पंजाब में बिखरती आम आदमी पार्टी को सम्भालने और राज्यसभा का जुगाड़ बनाने पंजाब जा रहे लगते हैं।

सचदेवा ने कहा है की वास्तव में विपासना से ज्यादा अरविंद केजरीवाल को पश्चाताप एवं दिल्ली की जनता से माफी मांगने की जरूरत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट