रणबीर कपूर ने की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की पुष्टि, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रणबीर ने पुष्टि की है कि इस साइंस-फिक्शन फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

रणबीर ने बताया कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म वॉर 2 पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र: पार्ट टू पर काम शुरू करेंगे। रणबीर ने कहा, “हमारी योजना ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को पहले भाग से भी बड़ा और रोमांचक बनाने की है। इसकी स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और सही समय पर इसकी घोषणा होगी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के अंत में देव के रहस्यमय किरदार को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि सीक्वल में इस रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा।

फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रणबीर कपूर के इस बयान के बाद प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्रह्मास्त्र के पहले भाग को भव्य वीएफएक्स और ग्रैंड विजुअल्स के लिए सराहा गया था, और अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---