डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र की गुमशुदगी, परिजन परेशान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र की गुमशुदगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : डॉन बॉस्को स्कूल, मैक्लूकिगंज में कक्षा 6 में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र प्रेम कुमार कल से लापता है। छात्र के पिता रवि कुमार ने बताया कि रिजल्ट लेने के बाद जब वह हॉस्टल पहुंचा, तो माँ ने कम नंबर आने पर उसे डांटा। इसके बाद वह नाराज होकर सुबह करीब 9:45 बजे अपना बैग लेकर हॉस्टल से निकल गया।

यह भी पढ़े : झारखंड में बेमौसम बारिश से 30 मार्च तक राहत, अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के नीचे

Sunrise Enclave

हॉस्टल संचालक ने दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर प्रेम की तलाश शुरू की। जब रात तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाने में दर्ज रिपोर्ट

परिजन और पुलिस लगातार प्रेम कुमार की तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को इस छात्र के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---