पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मुर्शिदाबाद पहुंचे:बोले-  पीड़ितो को फोन नंबर दिया है, केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे; BJP की मांग- NIA जांच करे

By Riya Kumari

Published :

Follow
West Bengal Governor reached Murshidabad

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज मुर्शिदाबाद पहुंचे और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। राज्यपाल पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट भी भेजेंगे। राज्यपाल के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी आज मुर्शिदाबाद पहुंची है। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि ‘वे (पीड़ित) सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। पीड़ितों ने जो भी सुझाव या मांग की हैं, उन पर विचार किया जाएगा। मैं इस बारे में केंद्र सरकार को सूचित करूंगा ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। मैंने लोगों को अपना फोन नंबर दिया है और उन्हें जरूरत पड़ने पर फोन करने को कहा है। हम संपर्क में बने रहेंगे।

यह भी पढ़े : कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी के वीरेंद्र नगर, चाणक्य प्लेस और महावीर एन्कलेव में कई विकास कार्यो की आधारशिला रखी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मुर्शिदाबाद दौरे पर राज्यपाल

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर है। वे प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि बोस इसके बाद जिले के धुलियान, सुती और जंगीपुर में हिंसा प्रभावित अन्य इलाकों का दौरा करेंगे। 8 से 12 अप्रैल तक इन मुस्लिम बहुल इलाकों में वक्फ कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। हिंसा के मामले में 274 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

महिला आयोग की टीम भी आज मुर्शिदाबाद पहुंची

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भी शनिवार को मुर्शिदाबाद का दौरा शुरू किया। शुक्रवार को कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए रहाटकर ने कहा कि ‘हमें सूचना मिली है कि प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों में महिलाओं के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक जांच समिति गठित की है। हम पीड़ितों से बात करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले स्थिति का आकलन करेंगे।’ इसके बाद रविवार को आयोग की टीम, कोलकाता में राज्यपाल, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात करेगी। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट