Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जेवियर पब्लिक स्कूल में आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस विशेष दिन पर छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं और सबसे महत्वपूर्ण, पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। सभी बच्चो ने मिलकर विडियो के ज़रिये पृथ्वी की महत्त्व को भी बताया और साथ ही साथ कुछ अनोखे चीज़े भी बताई।

यह भी पढ़े : जेवियर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

विद्यालय के विज्ञान और कॉमर्स संकाय के छात्रों ने मिलकर पौधे लगाए और “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,

“आज जिस प्रकार प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हो रहा है, वह हमारे भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि यह हमें सालभर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।”उन्होंने यह भी कहा कि 22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रकट करना और समाज को जागरूक करना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सराहना पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator