Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोना ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आया:इस हफ्ते अब तक ₹2,238 सस्ता हुआ, चांदी ₹94,200 किलो बिक रही

By Riya Kumari

Published :

Follow
Gold fell by ₹968 to ₹93,393: This week it has become cheaper by ₹2,238 so far, silver is being sold at ₹94,200 per kg
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 2 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,361 थी। इस हफ्ते सोना अब तक ₹2,238 गिर चुका है। पिछले शनिवार को सोना ₹95,631 पर था।

यह भी पढ़े : शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए सुबह करें ये 6 सरल योगासन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹86 बढ़कर ₹94,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,114 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में गिरावट के 3 प्रमुख कारण

अमेरिकी डॉलर की मजबूती: सोने की कीमतें आमतौर पर अमेरिकी डॉलर के साथ उल्टा संबंध रखती हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें कम हो जाती हैं।

वैश्विक मांग में कमी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में कमी आई है। ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों में इसकी मांग घटी है। ये भी इसकी कीमतों में गिरावट का कारण बनी है।

मुनाफा वसूली : बीते दिनों सोने की कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद अब निवेशक गोल्ड बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में शॉर्ट टर्म में सोने में और गिरावट आ सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator