Dr Abhishek Child Care

गर्मी में स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Follow these home remedies for skin care in summer
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : गर्मी के मौसम में तेज धूप और उमस के कारण स्किन पर पसीना और चिपचिपाहट बढ़ जाती है। इससे पिंपल्स, रैशेज़ और टैनिंग जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी स्किन का सही तरीके से ध्यान रखें।

यह भी पढ़े : मैंगो शेक में चीनी: स्वाद का तंदूर, हो सकता है सेहत का खतरा

घर पर मौजूद कुछ आसान चीज़ों से आप स्किन को ठंडक और निखार दे सकते हैं। नींबू, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को साफ, ठंडा और फ्रेश बनाता है। फेस पैक हफ्ते में दो बार लगाएं और चेहरा दिन में दो बार धोएं।

गुलाब जल से अपनी त्वचा को तरोताजा करें

आप गर्मियों में गुलाब जल को टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को तरोताजा रखता है। रोज सुबह और रात को चेहरे पर कॉटन की मदद से गुलाब जल लगाएं या फिर स्प्रे बॉटल में गुलाब जल भरकर त्वचा पर स्प्रे करें।

त्वचा की चिपचिपाहट कम करने के प्राकृतिक उपाय

खीरे का रस और ग्रीन टी टोनर गर्मियों में त्वचा की चिपचिपाहट कम करने में मदद कर सकते हैं। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप इसे बाद में इस्तेमाल के लिए स्टोर कर सकते हैं। घर पर बने टोनर के लिए, एक कप पानी में ग्रीन टी डुबोएं। इसे ठंडा होने दें और अपने चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को टोन करने में मदद करता है

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए अन्य टिप्स

  1. गर्मियों में त्वचा की देखभाल बहुत ज़रूरी हो जाती है।
  2. धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाएँ।
  3. दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइज़िंग करें।
  4. त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएँ।
  5. इन सबके अलावा हल्के और सूती कपड़े पहनें, ताकि त्वचा सांस लेने लायक बनी रहे।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator