सोशल संवाद /डेस्क : आम को फालों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद सबको पसंद है। गरमियों में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनाना और पीना लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन जब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी मिलती है, तो यही मजा ड्रिंक आपके लिए जहर बन सकती है।
यह भी पढ़े : अंकुरित प्याज के हैरान कर देने वाले फायदे, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान
मैंगो शेक में चीनी
गर्मी का मौसम हो और आम का जिक्र न हो ऐसा नामुमकिन है। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद हर किसी को पसंद होता है. गर्मियों में कई लोग ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन जब स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी मिला दी जाए तो ये टेस्टी ड्रिंक आपके लिए जहर बन सकता है.

डबल शुगर लोड
आम एक प्राकृतिक रूप से मीठा फल है, जो पहले से ही फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसे चीनी तत्वों से भरपूर होता है। जब आप इसमें रिफाइंड शुगर मिलाते हैं, तो इसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत बढ़ जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे शुगर स्पाइक का खतरा रहता है।
वजन तेजी से बढ़ता है
मैंगो शेक में आम, दूध और चीनी होती है, तीनों में ही कैलोरी होती है। चीनी मिलाने से यह ड्रिंक हाई-कैलोरी ड्रिंक बन जाती है। इसे रोजाना पीने से वजन बढ़ सकता है और मोटापा हॉरमोनल असंतुलन, थायरॉयड या इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
दिल को नुकसान
ज्यादा चीनी खाने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, जो दिल की बीमारी का एक बड़ा कारण है। अगर आप दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं, तो मैंगो शेक में चीनी डालना तुरन्त बंद कर दें।
दांत और त्वचा पर असर
चीनी से दांतों में कैविटी हो सकती है। ये त्वाचा में ग्लाइकेशन नाम की प्रक्रिया शुरू करती है, जिसे त्वाचा जल्दी जल्दी लगती है। लंबे समय तक इसका सेवन त्वाचा पर दाग, धब्बा और झुर्रियां ला सकता है।
पचन में परेशानी
आम, दूध और चीनी का मिश्रण कुछ लोगों के लिए गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याएँ ला सकता है। ये समस्या तब बढ़ती है जब ये सब कुछ एक साथ भारी भोजन के रूप में लिया जाता है।
सलाह मैंगो शेक बिना चीनी के बनाएं और स्वस्थ गर्मी का मजा लें।