Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 42 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, बोर्ड ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सचेत किया है

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए 42 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक अब परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे।

हाल ही में, सीबीएसई ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सचेत किया है कि एक फर्जी नोटिस फैलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि परिणाम को दो हिस्सों में घोषित किया जाएगा और डिजिलॉकर एक्सेस कोड की “नई पद्धति” और “नए गठन” का उपयोग किया जाएगा। यह नोटिस झूठा है, और छात्र इस प्रकार के किसी भी धोखाधड़ी से बचें।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 इस सप्ताह घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। 10 से 15 मई के बीच इसकी घोषणा की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator