सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाई:नई BS-VI गाड़ियों का PUC 3 साल तक चलेगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाई:नई BS-VI गाड़ियों का PUC 3 साल तक चलेगा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केंद्र सरकार ने गाड़ियों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

यह भी पढे : 26 नवंबर को जमशेदपुर में होगी एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों का होगा परीक्षण

Sunrise Enclave

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशित होते ही ये नियम लागू हो गए। नए नियमों में निजी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की अलग-अलग वैधता अवधि तय की गई है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सिक्सटीन्थ अमेंडमेंट) रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं।

रिन्यूअल की तारीख को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए

नए नियमों के तहत, अगर मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी की तारीख से प्रभावी होगा।

वहीं, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा। नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए सर्टिफिकेट पर बदली हुई वैधता अवधि पहली बार रिन्यू कराने के बाद लागू होगी।

BS मानक से तय होता है गाड़ी का प्रदूषण स्तर

BS यानी भारत स्टेज उत्सर्जन मानक हैं। इनके जरिए वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों की अधिकतम सीमा तय की जाती है। हर नए मानक के साथ गाड़ियों के उत्सर्जन पर नियंत्रण के नियम सख्त किए गए हैं। भारत में BS-IV के बाद सीधे BS-VI मानक लागू किया गया था। BS-VI मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हुआ

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट