चुग ने कहा – ‘भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है’

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चुग ने कहा – 'भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले आयोजित तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा, प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली कैबिनेट के समस्त मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। जनसैलाब के रूप में आयोजित यह यात्रा देशवासियों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनी।

यह भी पढ़े : आदमपुर एयरबेस से मोदी का संबोधन:PM बोले- पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी चैन से रह सकें; हम घर में घुसकर मारेंगे

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के नुक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा।

चुग ने कहा कि “टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है, पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या आतंक के समूल नाश पर।”

चुग ने जोड़ा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह न्याय और राष्ट्रसम्मान की अखंड प्रतिज्ञा है, जिसे भारत ने पूरे विश्व के सामने साकार किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश, लश्कर और हिज़बुल जैसे वैश्विक आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट