Dr Abhishek Child Care

जमशेदपुर में टेक्निकल और फिनटेक यूनिवर्सिटी की मांग, पूर्वी सिंहभूम के कॉलेजों की स्थिति पर मंत्री से मुलाकात

By Riya Kumari

Published :

Follow
Demand for technical and fintech university in Jamshedpur,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद / जमशेदपुर  : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम और सराईकेला जिले के तकनीकी संस्थानों के लिए जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी और फ़ाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्सेज़ के लिए फिनटेक यूनिवर्सिटी शुरू करने और जिले के लिए स्वीकृत ट्राइबल यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति की मांगों को लेकर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य सोनू जी  से मुलाक़ात की।

यह भी पढ़े : भाजपा के मंत्री ने सेना पर अपमानित करने वाला बयान देकर सेना के सौर्य को कलंकित किया – आनन्द बिहारी दुबे

इस अवसर पर ज़िले के महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना का निर्माण और पढ़ाई को लेकर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की और समाधान का आग्रह किया।  केंद्र सरकार की PM- USHA  योजना के तहत महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है जिसमें फ़ोकस जिलो का चयन किया गया है लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले को नहीं रखा गया है जबकि बहुतायत आदिवासी मूलवासी बहुल इलाकों के बच्चे यहाँ के स्थानीय महाविद्यालयों में ही उच्च शिक्षा लेते हैं। मैंने मंत्री महोदय से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। बहरागोडा कॉलेज के लिए 5 करोड़ 75 लाख से ज़्यादा की राशि का प्रस्ताव है। घाटशिला कॉलेज, कॉपरेटिव कॉलेज, वरकर्स कॉलेज समेत आधे दर्जन कॉलेजो में विद्यार्थियों और नए नए पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ने के कारण बर्तमान की आधारभूत संरचना का विस्तार अत्यंत ज़रूरी है और प्रस्ताव भेजा गया है।

विभागीय मंत्री ने आश्वस्त किया की पीएम रूसा की राशि के बिना भी राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के पास पूर्वी सिंहभूम जिले के इन महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण का डीपीआर बन कर तैयार है और जल्द काम शुरू होगा।  जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी और फिनटेक यूनिवर्सिटी की माँग पर उन्होंने आश्वस्त किया की ज़मीन उपलब्ध होने पर निश्चित रूप से इस पर आगे बढ़ने का विचार विभाग का है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator