सिंहभूम चैम्बर का 75वां वर्ष: मानसून ट्रेड फेयर 2025 का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Singhbhum Chamber

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सिंहभूम चैम्बर अपना 75वां वर्ष पूरा कर प्लेटिनम जुबिली वर्ष मना रहा है तथा व्यवसायी उद्यमी के हित में और अधिक तत्परता के साथ कार्य करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।  चैम्बर हमेशा से ही व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है।  इसी उद्देश्य के साथ टेªड फेयर का भी आयोजन चैम्बर के द्वारा महिला, कुटीर एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये किया जाता है।  प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर चैम्बर इस टेªड फेयर के स्वरूप को नये कलेवर में मानसून टेªड फेयर के नाम से 21 एवं 22 जून, 2025 को चैम्बर भवन में आयोजित करने जा रहा है। 

यह भी पढ़े : “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान: समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने बच्चों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि इस टेªड फेयर के माध्यम से  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि चैम्बर द्वारा लगातार स्थानीय कारोबार को प्राथमिकता देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।  मानसून टेªड फेयर भी इन्हीं कार्यक्रमों का विस्तार है।  इस फेयर में न सिर्फ लोगों को स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुयंे मिलेंगी अपितु शहर की महिलाओं द्वारा घर में तैयार किये गये वस्त्र, आचार-पापड़, कृत्रिम ज्वेलरी एवं अन्य उत्पाद देखने को मिलेंगे।  इस आयोजन को आमलोगों तक पहुंचाने एवं सफल बनाने हेतु चैम्बर पूरी तैयारी कर रहा है।

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देना चैम्बर का मुख्य उद्देश्य है।  इस हेतु चैम्बर द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  इसी क्रम में स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम चैम्बर द्वारा मानसून टेªड फेयर 2025 का आयोजन आगामी 21 एवं 22 जून को चैम्बर भवन में किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि व्यापार का टेªंड बदल रहा है। शहर की महिलायें भी अपने छोटे प्रकल्पों के द्वारा व्यवसाय कर धनोपार्जन कर रही है।  ऐसी महिला उद्यमियों में जोश और जज्बा है परंतु उन्हें अपने उत्पादों के विक्रय हेतु कोई सशक्त बाजार नहीं मिलता। ऐसी उद्यमी महिलाओं एवं स्थानीय कारीगरों को इस त्योहारी सीजन में एक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास है मानसून टेªड फेयर 2025।

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि मानसून टेªड फेयर हेतु स्टॉल होल्डरों को आमंत्रित किया जा रहा है।  जिन्हें स्टॉल आरक्षण कराना है वे चैम्बर कार्यालय में आकर भी अपने स्टॉल आरक्षित करवा सकते हैं। चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया एवं मानसून टेªड फेयर की संयोजक सुमन नागेलिया ने भी कहा कि प्लेटिनम जुबिली वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे मानसून टेªड फेयर एक अलग रूप में आयोजित होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट