हजारीबाग नवोदय विद्यालय 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हजारीबाग श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को होगी। इसे लेकर प्राचार्य विनोद कुमार पांडे ने डीईओ प्रवीण रंजन को पत्र लिखा है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साइंस एवं आर्ट्स के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी स्कूल से आवेदन फॉर्म लेना होगा। विद्यार्थियों को 11 जुलाई तक आवेदन फार्म भरने की छूट मिली है.

यह भी पढ़ें ; एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की छत गिरी, मचीं अफरा-तफरी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वहीं, इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है. इच्छुक लोगों के लिए स्कूल के वेबसाइट पर भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध किया गया है. जिले के अंतर्गत सभी माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी को फॉर्म भरने की अनुमति है. इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा. प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी का नामांकन लिया जायेगा.

इधर, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई है. वहीं, 21 जुलाई से आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी. इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं. इच्छुक आवेदक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---