हूल दिवस पर भोगनाडीह में बवाल, ग्रामीण-पुलिस भिड़ंत में तीर-गोली, लाठीचार्ज भी हुआ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ruckus in Bhognadih on Hul Diwas

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : साहिबगंज में हूल दिवस मनाने को लेकर विवाद चल रहा है। भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। तीर और गोली चलने की भी सूचना है। इस वक्त घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है, जिन्हें प्रशासन की तरफ से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, जमशेदपुर DC ने की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Sunrise Enclave

वहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गये हैं ताकि भीड़ का तितर-बितर किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन के द्वारा बीते रात्रि खोल दिया गया है। इससे नाराज होकर ग्रामीण हंगामा कर रहे थे। उक्त कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने वाले थे। हंगामे के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

वही हंगामा के बाद कुछ पुलिसकर्मी और कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कहा जा रहा है कि 3 जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज बरहेट सीएचसी में चल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट