कहीं अफवाह सच तो नहीं गिल और सारा के बिच का कनेक्शन, फैंस का क्या कहना है जानिए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डिस्पूक : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में लंदन में अपनी संस्था ‘यूवीकैन फाउंडेशन’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर भारतीय टेस्ट टीम और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जिसमें दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज जैसे ब्रायन लारा, केविन पिटरसन, विरत कोहली  और भारतीय टीम के कोच और सभी खिलाड़ी मौजूद थे। इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को सारा तेंदुलकर के नाम पर शुभमन गिल से मजे लेते देखा जा रहा है।

एक साथ दिखे थे सारा-शुभमन


इवेंट में गिल और सारा को एक साथ देखा गया था। सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों के एक साथ होने से चर्चा का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया, क्योंकि लंबे समय से इन दोनों के डेट करने की चर्चा रही है। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस पार्टी से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जैसे ही इवेंट वेन्यू में एंट्री करते हैं, लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं और फोटो व वीडियो बनाते हैं।  इन्हीं में एक शख्स नजर आती हैं सारा तेंदुलकर, जो खिलाड़ियों को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रही थी, लेकिन गौर करने वाली बात ये रही कि जब तक सारा ने कैमरा ऑन किया, तब तक शुभमन गिल वहां से गुजर चुके थे। वीडियो से साफ है कि गिल खिलाड़ियों के थोड़ा आगे चल रहे थे और सारा का कैमरा देर से ऑन हुआ। हालांकि, सारा ने बाकी खिलाड़ियों का वीडियो जरूर बनाया।

क्या कहना है फेंस का

जब से इवेंट का विडियो वायरल हुआ है. तब से फेंस का कहना है की अब तो पक्का हो गया है इन दोनों का कुछ तो चल रहा है ये इतिफाक नहीं हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट