Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में केंद्र‍ित है डिप्रेशन, आज होगा ये असर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Depression is concentrated in Jharkhand and surrounding areas, this will be the effect today
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र के मध्य भागों पर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटो के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। यह झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर अक्षांश 24.0° उत्तर और देशांतर 86.7° पूर्व के पास है। धनबाद से लगभग 40 किमी उत्तर-पूर्व, हजारीबाग से 140 किमी पूर्व और गया से 200 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

यह भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में बना डिप्रेशन, कल से झारखंड के इन जिलों में दिखेगा असर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अगले 24 घंटों के दौरान डिप्रेशन की तीव्रता बरकरार रखते हुए झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड में आज कई तरह से देखने को मिलेगा। यह जानकारी अभी-अभी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं इसके निकटवर्ती उत्‍तर-मध्‍य भागों में भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बाढ़ की आशंका

गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका और रांची।

सावधानी बरतने की अपील

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। नागरिकों को निचले इलाकों से दूर रहने और मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट्स पर नजर रखने की आवश्यकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator