Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पश्चिम बंगाल में बना डिप्रेशन, कल से झारखंड के इन जिलों में दिखेगा असर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Depression formed in West Bengal, its effect will be seen in these districts of Jharkhand from tomorrow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बना लो प्रेशर एरिया उसी क्षेत्र में डिप्रेशन के रूप में केंद्रित हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी देखने को लिेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जुलाई को दी।

यह भी पढ़े : रेल यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी

तापमान में बदलाव होगा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 15 से 18 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के संकेत मिले है। इसका असर देवघर, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, रांची, लातेहार, गढ़वा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं इसके निकटवर्ती उत्‍तर-मध्‍य भागों में भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator