सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्महाउस में हुई चोरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Sangeeta Bijlani

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने हाल ही में तोड़फोड़ और चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। हुआ ये की अपने पुणे स्थित फार्महाउस में चार महीने बाद जब वह पहुँचीं, तो दरवाजे टूटे हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

संगीता बिजलानी के घर में चोरी

संगीता बिजलानी अपने दो नौकरों के साथ फार्महाउस पहुंची, तो उन्होंने फार्महाउस की हालत देख कर दंग रह गई और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुणे ग्रामीण पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में संगीता ने कहा कि मुख्य द्वार और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और घर से टीवी, फ्रिज और बिस्तर समेत कई कीमती सामान गायब थे। इतना ही नहीं, सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिया गया। पिता की खराब सेहत के कारण वह लंबे समय से फार्महाउस नहीं गई थीं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

संगीता ने यह भी कहा कि ऊपरी मंजिल पर भी सब कुछ अस्त-व्यस्त था। बिस्तर सहित कई सामान या तो गायब थे या टूटे हुए थे। पीटीआई से बात करते हुए, पुणे ग्रामीण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने कहा कि हम नुकसान और चोरी का आकलन पूरा होने के बाद अपराध दर्ज करेंगे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट