Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बरेका का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 2500वां विद्युत रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित, नवाचार की मिसाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
BHEL's historic achievement: 2500th electric rail engine dedicated to the nation, an example of innovation
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने आज तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूते हुए 2500वें विद्युत रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक लोकोमोटिव का लोकार्पण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा बरेका परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।

यह भी पढ़े : ITR Refund : सिर्फ एक फॉर्म से मिल जाएगा टीडीएस के तौर आपका कटा हुआ पैसा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नेशनल प्रेस पार्टी के 44 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार के नेतृत्व में बरेका का औपचारिक दौरा किया। र्यक्रम की शुरुआत ‘हॉल ऑफ फेम’ में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें बरेका के निर्माण इतिहास, निर्यात उपलब्धियों, स्वदेशीकरण, हरित ऊर्जा प्रयासों एवं तकनीकी नवाचारों को रेखांकित किया गया।

इसके उपरांत प्रतिनिधियों ने बरेका की अत्याधुनिक कर्मशालाओं का भ्रमण कर लोकोमोटिव निर्माण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

2500वें इंजन को गर्व के साथ किया गया राष्ट्र को समर्पित

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बरेका की महिला कार्यबल – अनिता देवी (फिटर), श्रुति श्रीवास्तव (सहायक), मो. निजामुद्दीन (एसएसई), एवं कृष्ण कुमार (एमसीएम) के साथ मिलकर 2500वें इलेक्ट्रिक लोको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक बना।

इस दौरान प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद् सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने इस पल को स्मरणीय बना दिया।

8 वर्षों में 2500 विद्युत रेल इंजन: एक कीर्तिमान

2017 में दो विद्युत इंजन के निर्माण से शुरू हुई यह यात्रा मात्र 8 वर्षों में 2500वें विद्युत लोकोमोटिव तक पहुँची है। यह बरेका की उत्पादन क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, और तकनीकी सामर्थ्य का प्रमाण है।

अब तक बरेका द्वारा कुल 10,822 लोकोमोटिव बनाए जा चुके हैं, जिनमें

  • 7498 डीज़ल इंजन
  • 2500 विद्युत इंजन
  • 641 गैर-रेलवे ग्राहकों हेतु डीज़ल इंजन
  • 174 निर्यातित डीज़ल इंजन
  • 1 ड्यूल ट्रैक्शन इंजन
  • 8 कन्वर्जन इंजन शामिल हैं।

 वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेका ने रिकॉर्ड 472 इलेक्ट्रिक लोको का निर्माण किया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

WAP-7 : तकनीक और भरोसे का प्रतीक

2500वां इंजन, आधुनिक तकनीक से लैस WAP-7 श्रेणी का है, जिसमें 6000 HP क्षमता, वातानुकूलित कैब, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, और 140 किमी/घंटा की गति क्षमता जैसे गुण समाहित हैं। यह इंजन दक्षिण पश्चिम रेलवे के कृष्णराजपुरम शेड को भेजा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर बरेका की पहचान

हाल ही में मोज़ाम्बिक रेलवे द्वारा बरेका को 10 आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का ऑर्डर मिला है, जिनमें से 2 इंजन जून 2025 में रवाना हो चुके हैं। शेष 8 इंजनों की आपूर्ति दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में बरेका के सभी शीर्ष अधिकारी –विवेक शील (प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर), आलोक अग्रवाल (प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक), विनोद कुमार शुक्ल (प्रमुख मुख्य इंजीनियर), मुक्तेश मित्तल (प्रधान वित्त सलाहकार), लालजी चौधरी (प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रशासन), डॉ. देवेश कुमार (प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी), देवराज कुमार मौर्य (महानिरीक्षक सह प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त), अंकुर चंद्रा (मुख्य सतर्कता अधिकारी), मनोज कुमार गुप्ता (मुख्य विद्युत इंजीनियर), अनुराग कुमार गुप्ता (मुख्य अभिकल्प इंजीनियर – विद्युत), अनुज कटियार (उप महाप्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी), एवं राजेश कुमार (जन संपर्क अधिकारी) सहित सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेका की यह उपलब्धि न केवल एक औद्योगिक सफलता है, बल्कि यह भारत की तकनीकी प्रगति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम का भी प्रतीक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator