कानूनी पेंच में फंसी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, निर्देशक जीतू जोसेफ ने दी चेतावनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दृश्यम 3

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स को कानूनी चेतावनी मिली है। ‘दृश्यम’ बॉलीवुड की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक है । इस मूवी के अभी तक दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों को ही लोगों ने काफी पसंद किया। मलयालम भाषा में इसी नाम से बनी मूवी का हिंदी वर्जन है। साउथ में इस फ्रेंचाइजी के हीरो मोहनलाल हैं और उसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था। साउथ के डायरेक्टर ने कुछ महीनों पहले ही इसके तीसरे पार्ट ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की जिसे सुनने के बाद फैंस खुश हो गए। ऐसा लग रहा है कि साउथ और बॉलीवुड मेकर्स के बीच कानूनी टकराव होने वाला है।

यह भी पढ़े : दिलीप जोशी क्या छोड़ रहे हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ; असित कुमार मोदी ने किया खुलासा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

राइटर और निर्देशक जीतू जोसेफ ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मलयालम और हिंदी वर्जन एक साथ बनाने की मांग थी, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। फिर भी उन्होंने हिंदी वर्जन की शूटिंग शुरू करने का प्लान किया। इसके बाद जब हमने कानूनी कार्रवाई का इशारा किया, तब उन्होंने हिंदी वर्जन की शूटिंग के पहले शुरू करने का प्लान का ड्रॉप कर दिया।’ इस बयान से अब ये साफ हो अजय देवगन की फिल्म की शूटिंग अभी के लिए रोक दी गई है।

कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

अजय देवगन और तब्बू की लीड रोल वाली फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित अजय देवगन की इस फिल्म को मेकर्स 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट