---Advertisement---

बिरसा नगर में मिला अज्ञात शव, शक्ति प्रसाद ने मृतक परिवार से की मुलाक़ात

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बिरसा नगर में मिला अज्ञात शव, शक्ति प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :आज सुबह बिरसा नगर ज़ोन संख्या 8 में एक अज्ञात शव मिला। जानकारी बारीडीह मुखी समाज के माननीय सन्नी मुखी के माध्यम से मिली।

यह भी पढ़े : भाजपा ने खिरोद चंद्र माहंतो को भद्राशाही मंडल अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया

सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि शक्ति प्रसाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के उपरांत पता चला कि सुबह करीब पाँच से छह बजे के बीच चोट लगने के कारण उस व्यक्ति की मृत्यु हुई थी ।

घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र बाबू और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को एमजीएम अस्पताल भेजा। बाद में मृतक की पहचान होने के बाद शक्ति प्रसाद ने मृतक के परिजनों से भेंट की, उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

शक्ति प्रसाद ने कहा, “इस पूरे घटनाक्रम में सिदगोड़ा थाना प्रभारी और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना काबिले तारीफ है। इस तरह की तत्परता पुलिस प्रशासन की सकारात्मक छवि को दर्शाता है.  

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---