Advertisement 1
Advertisement 2

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, 3 दिन सामान्य रहेगा कामकाज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Bank Strike 2026
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों पर आगे बातचीत का भरोसा दिए जाने के बाद लिया गया।

यह भी पढ़े : PM Awas Yojana Gramin: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

रविवार रात IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में 5-डे वर्किंग, सभी शनिवार को छुट्टी और बैंक कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

हड़ताल टलने के बाद देशभर के बैंक 28, 29 और 30 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे। ऐसे में ग्राहकों को प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल के कारण होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हड़ताल की तारीख बैंकिंग व्यवस्था के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इससे पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी थी। लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

5-Day Working को लेकर बनेगी हाई-लेवल कमिटी

UFBU के मुताबिक, सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग पर चर्चा के लिए IBA और बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों वाली एक हाई-लेवल कमिटी बनाई जाएगी। यह कमिटी 5-डे वर्किंग की मांग से जुड़े संभावित विकल्पों पर विचार करेगी। साथ ही बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर समाधान तलाशने की कोशिश करेगी।

अभी दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद

फिलहाल देश के बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। बाकी शनिवार को बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से होता है। बैंक कर्मचारी यूनियन लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन की साप्ताहिक छुट्टी यानी 5-Day Banking Week की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा मार्च 2024 के वेतन समझौते से जुड़ी चर्चाओं में भी शामिल रहा है।

PLI स्कीम पर भी होगी बातचीत

बैंक यूनियनों ने स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना का मुद्दा भी उठाया है। UFBU के अनुसार, अब IBA के साथ इस योजना को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है। यूनियनें चाहती हैं कि सरकार के सामने प्रस्ताव भेजने से पहले योजना से जुड़ी उनकी चिंताओं पर चर्चा की जाए और आवश्यक बदलाव किए जाएं।

दूसरे लंबित मुद्दों पर भी बातचीत

हड़ताल टलने के बाद IBA और बैंक यूनियनों के बीच 8 मार्च 2024 की बातचीत के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

अब बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की नजर हाई-लेवल कमिटी की आगे की बैठकों और IBA-UFBU के बीच होने वाली बातचीत पर रहेगी। फिलहाल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित हो चुकी है और इन तारीखों पर बैंकिंग कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator