---Advertisement---

NEET UG Counselling 2025: AIQ सीटों में कटौती, छात्रों को झटका, राउंड-1 में होगा असर

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: नीट यूजी 2025 में दाखिला की प्रकिया अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है इसी बीच दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राउंड-1 सीट अलॉटमेंट से पहले एक निराशाजनक खबर सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG राउंड-1 रजिस्ट्रेशन के बीच एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के अनुसार, ESIC डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिणी (दिल्ली) की BDS की 9 सीटें AIQ (ऑल इंडिया कोटा) से हटा दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकती है छूट,

MCC को यह जानकारी DGHS के माध्यम से ESIC से प्राप्त हुई, जिसके बाद इन सीटों को राउंड-1 के सीट मैट्रिक्स से हटा दिया गया है. अब छात्र पहले की तुलना में कम सीटों के लिए आवेदन कर पाएंगे.

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बदले हुए शेड्यूल के तहत छात्रों को 3 अगस्त 2025 तक रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति दी है. यहां जानें पूरा राउंड-1 टाइमलाइन:

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 3 अगस्त (दोपहर 1 बजे तक)
  • फीस भुगतान – 3 अगस्त (शाम 4 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग – 3 अगस्त (रात 11:59 बजे तक)
  • चॉइस लॉकिंग – 3 अगस्त (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक)
  • सीट प्रोसेसिंग – 4 से 5 अगस्त
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख – 6 अगस्त
  • कॉलेज रिपोर्टिंग – 7 से 11 अगस्त

आगे के राउंड की जानकारी

  • राउंड 2 स्टेट काउंसलिंग – 19 से 29 अगस्त
  • राउंड 3 स्टेट काउंसलिंग – 9 से 18 सितंबर
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड – 26 से 29 सितंबर
  • शैक्षणिक सत्र की शुरुआत – 1 सितंबर 2025

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • NEET स्कोर कार्ड
  • पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर
  • मूल निवास, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---