दीपिका पादुकोण की रील ने रचा इतिहास, 1.9 बिलियन व्यूज़ के साथ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Deepika's reel created history

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाल ही में दीपिका को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े : दिग्गज मलयालम अभिनेता प्रेम नज़ीर के बेटे शानवास 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसी बीच, अब दीपिका ने एक और नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, दीपिका की इंस्टाग्राम रील को 1.9 बिलियन यानी 190 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। ऐसे में दीपिका की यह रील दुनिया में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली रील बन गई है। आपको बता दें कि दीपिका ने यह कारनामा सिर्फ़ 8 हफ़्तों में किया है।

दीपिका ने बनाया नया रिकॉर्ड

वायरल रील में दीपिका एक होटल का प्रमोशन करती नज़र आ रही हैं। दीपिका के इस प्रमोशनल वीडियो को लोगों ने इतना देखा कि अभिनेत्री के नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया। आपको बता दें कि दीपिका की इस रील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (503 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़) और हार्दिक पांड्या xBGMI (1.6 बिलियन व्यूज़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब जब दीपिका की इस रील ने नया रिकॉर्ड बना लिया है, तो फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, ‘1.9 बिलियन व्यूज़ कोई मज़ाक नहीं है।’

वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘2 बिलियन व्यूज़ भी जल्द ही पूरे हो जाएँगे… शानदार उपलब्धि।’ वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘दीपिका बहुत अच्छा कर रही हैं, नया रिकॉर्ड!’ बता दें कि दीपिका इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका आखिरी बार सिंघम अगेन में नज़र आई थीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---