Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जिला कांग्रेस ने बर्बर सरकार का पुतला दहन किया – आनन्द बिहारी दुबे

By Riya Kumari

Published :

Follow
District Congress burnt the effigy of the barbaric government - Anand Bihari Dubey
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर भाजपा की बर्बर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर मंगलवार को आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े : प्रभा देवी सावन क्वीन तो पूजा महानंद नृत्य क्वीन चुनी गईं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पुतला दहन कार्यक्रम एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि गत दिनों बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कथित ‘‘वोट चोरी के खिलाफ जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के 300 सांसद एवं नेता  निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च कर रहे थे। लोकतांत्रिक अधिकारों की अवहेलना करते हुए, केन्द्रीय प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस अलोकतांत्रिक कदम के विरोध में आज पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब हम सबों को जनक्रांति के लिए तैयार रहना है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बार बार लोकतंत्र को खासकर चुनवा प्रक्रिया का माखौल बना कर रख दिया है। आज हम भारतियों का वोटिंग के अधिकार और नेता चुनने के तरीकों को गलत तरीके से हैक कर लिया गया है। इसी खामियों को कांग्रेस नेता सह नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से निर्वाचन आयोग के बड़े लापरवाही और गलत कार्य को तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। बार बार सरकार बनाने के लिए वोटों की चोरी की गई है। वर्तमान सरकार में बेईमानी का बोल बाला हो गया है।

जमशेदपुर में भी बहुत बड़ा क्रांति होगा। आप सब तैयार रहें। आम जनता अपने लोकतंत्र में वोट देने के अधिकार के रक्षार्थ घरों से निकलें। वर्तमान भ्रष्ट आचरण की सरकार को गद्दी से हटाने का प्रण लें। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनक्रांति का हिस्सा बने, तभी हम भारत को बचा सकेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राकेश कुमार तिवारी, एलबी सिंह रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, राज किशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, अमरजीत नाथ मिश्रा, मोहम्मद साबिर लाल बाबू, साकची प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, अतुल गुप्ता, अंसारखान, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, राजा सिंह, नरेंद्र कुमार, अली राजा खान, केपी रवि, अशोक शर्मा, अपर्णा गुहा, नलिनी सिंह, राजीव मिश्रा, पवन ओझा, एसपी सिंह, शमशेर आलम, संजय कुमार, मुन्ना मिश्रा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, उजागर सिंह यादव, विनोद यादव, राजकिशोर प्रसाद, इंतिखाब बस्ती, कुमार गौरव, सचिन कुमार सिंह, सनी सिंह, सुशील घोष, मृत्युंजय प्रमाणिक, अरुण बारिक, हरे कृष्णा लोहार, मोहम्मद सलीम, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप बहादुर, गीता सिंह, शिल्पी , गुड्डी देवी अजय यादव  बेवी सिंह, अजय महतो,  

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator