सोशल संवाद/डेस्क: दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेमसानी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित बीएसएनएल के चार सर्किलों से सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने, टावर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करने तथा कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अन्य उपाय करने को कहा।

यह भी पढ़ें : यूपी में राजकीय इंटर कॉलेज में 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
पिछले सप्ताह जुलाई में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकारी दूरसंचार कंपनी से अगले वर्ष ग्राहकों को जोड़ने और अपने मोबाइल सेवा कारोबार को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने को कहा था। बीएसएनएल के सभी सर्किल और बिजनेस इकाई प्रमुखों की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने प्रत्येक इकाई से उद्यम कारोबार में 25-30 प्रतिशत और फिक्स्ड लाइन कारोबार में न्यूनतम 15-20 प्रतिशत की वृद्धि करने को कहा।
पेम्मासानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सर्किलों में बीएसएनएल कॉर्पोरेट के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। सेवा की गुणवत्ता में सुधार, टावरों की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान, फाइबर कट को समय पर ठीक करने और बीएसएनएल की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए नवीन, स्थानीय रूप से उपयुक्त बिक्री और विपणन रणनीतियों को अपनाने पर जोर दिया गया।”
सरकार ने कंपनी को पुनर्जीवित करने के लिए पिछले छह वर्षों में 3 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है।










