---Advertisement---

18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of August 18,

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 18 अगस्त भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 18  अगस्त को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
  • 1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
  • 1708 –  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
  • 1765 –  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
  • 1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
  • 1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
  • 1846 –  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • 1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
  • 1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
  • 1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
  • 1924 –  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
  • 1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
  • 1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
  • 1949 – हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
  • 1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
  • 1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
  • 1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
  • 1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
  • 1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
  • 1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
  • 2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
  • 2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
  • 2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
  • 2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
  • 2012 – नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
  • 2019 – डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।
  • 2019 – उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।
  • 2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
  • 2020 – ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 –  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया।
  • 2021 – भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया ।
  • 2021 – भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप’ के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 2022 – भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई।
  • 2022 – वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ।
  • 2023 – बिहार के अररिया में पत्रकार घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली , मौत हुई।
  • 2023 – सन् 2017 में अस्पताल में 7 मासूमों बच्चों की हत्या करने वाली सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी को कोर्ट ने दोषी साबित किया।
  • 2023 – हिंसा के बाद मणिपुर से म्यांमार भागे 212 लोगों को भारतीय सेना वापस लाई।
  • 2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने  जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
  • 2023 – नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया।
  • 2023 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने एडम्स झील के पास दो बड़ी जंगलों में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा करने पर 30,000 लोगों को निकालना पड़ा।
  • 2024 – नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची।

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
  • 1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
  • 1872 – पंडित विष्णु दिगंबर – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
  • 1896 – पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ।
  • 1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
  • 1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
  • 1938 – बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक।
  • 1946 – अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।
  • 1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
  • 1959 – निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री।
  • 1985 – गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान।
  • 2023 – फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी जीन-लुई जॉर्जेलिन (74) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी गायक रे हिल्ड (82) का निधन हुआ।
  • 2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर जेम्स एल. बकले (100) का निधन हुआ।

18 अगस्त को हुए निधन

  • 1227 – चंगेज़ ख़ाँ ।
  • 1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।
  • 1979 – वसंतराव नाइक –  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
  • 1990 – नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
  • 2018 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।
  • 2024 – फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन (88) का निधन हुआ।
  • 2024 – भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल (58) का दिल का दौरा आने से निधन हुआ।

18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्रीमंत थोरल बाजीराव पेशवा जयंती (तिथि के अनुसार)।
  • लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
  • वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।
  • राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)। 
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---