आर्या प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन मिला न्याय – कंपनी प्रबंधक ने मुआवजे एवं नौकरी देने का लिखित पत्र परिजनों को सौंपा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आर्या प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ): तहसील के बलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकमबेड़ा स्थित आर्या एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में शुक्रवार को एक श्रमिक की संदिग्ध मौत की खबर से हड़कंप मच गया था। मृतक के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच तथा मुआवजे और आश्रितों के एक सदस्य को नौकरी की माँग की थी।

यह भी पढ़े : श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी का 22 सितम्बर को जमशेदपुर आगमन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

क्षेत्रवासियों एवं परिजनों के तेवर को देखते हुए घटना के दूसरे दिन यानी शनिवार को आर्या स्टील प्लांट प्रबंधन एवं परिजनों के बीच वार्ता हुई। माँगों के अनुसार तत्काल 5 लाख रुपये, मृतक की पत्नी को नौकरी देने तथा मृतक की दो पुत्रियों की पढ़ाई का खर्च उठाने आदि की माँगें पूरी करते हुए एक लिखित पत्र दिया गया। वार्ता के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमति दी।

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को आर्या स्टील प्लांट परिसर में बलानी थाना क्षेत्र निवासी आज़ाद साहू की अचानक मौत हो गई थी। कंपनी अधिकारियों ने उन्हें बलानी मेडिकल सेंटर की बजाय बड़बिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और बाद में परिजनों को सूचित किया। इससे आज़ाद की मौत संदिग्ध हो गई और मृतक के परिजनों एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने कंपनी पर लापरवाही और घटना की सूचना देर से देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की माँग की थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट