---Advertisement---

Railway में 8,875 पदों पर भर्ती, अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Railway job Recruitment for posts

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Railway भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2025-26 के लिए 8,875 पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इसमें 5,817 पद स्नातक स्तर और 3,058 पद अंडरग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों के लिए होंगे। स्नातक श्रेणी में सबसे अधिक 3,423 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹2159 महंगा होकर ₹1.14 लाख पार

इसके अलावा स्टेशन मास्टर (615), ट्रैफिक असिस्टेंट (59), चीफ कमर्शियल क्लर्क (161), जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (921) और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (638) पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। वहीं, अंडरग्रेजुएट स्तर पर वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (2,424), ट्रेन क्लर्क (77), अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (394) और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (163) पदों पर भर्ती होगी।

Railway भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच शुरू होने की उम्मीद है। अंडरग्रेजुएट श्रेणी के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और स्नातक स्तर पर अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इस भर्ती से लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---